रामपुर शाहबाद
दहेज एक्ट में 6 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। नगर के मौहल्ला फर्राशान,की रहने वाली जेहरा पत्नी जावेद पुत्री सुलेमान शाह ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि उसकी शादी 23 जून 2024 को जावेद पुत्र फरजन्द निवासी मौहल्ला तकिया, कजाकिस्तान, थाना कुन्दरकी, जिला मुरादाबाद के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुई थी, उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान-दहेज दिया था तथा बारात का भी अच्छे से इन्तेजाम किया था,परन्तु दिये गये दान दहेज से उसका पति जावेद व ससुराल वाले खुश नहीं थे और आये दिन उसको कम दहेज लाने का ताना देते थे,आरोप यह भी है कि उसका पति जावेद शारीरिक रूप से कमजोर है,आरोप यह भी है कि उसका देवर मुन्ना व जेठ राशिद उस पर बुरी नजर रखते हैं तथा आये दिन उसको अकेला पाकर उसके कमरे में घुसआते हैं तथा अश्लील हरकते करते है,जब उसने इसकी शिकायत अपने पति से की तो पति ने उल्टा उसको ही बुरा भला कहा साथ ही साथ एक लाख रूपये व एक मोटर साइकिल की मांग की, एक माह पूर्व उसके पति जावेद, सास मौहम्मदी पत्नी फरजन्द, ननद यासमीन, देवर मुन्ना व जेठ असलम व जेठ डाँ उर्फ राशिद ने एक राय मश्वरा होकर दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी, पुलिस ने तहरीर के आधार पर उपरोक्त लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की है।


