रामपुर शाहबाद
सभासद शराफत हुसैन ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर पुलिया निर्माण कराने की मांग उठाई।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। वार्ड नंबर 16 के सभासद शराफत हुसैन हस्सानी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर पुलिया निर्माण की मांग की है। नगर के मोहल्ला बेदान करबला रोड पर बत्तन खा के मकान के पास पुलिया कई वर्षों से टूटी पड़ी है। बोर्ड की बैठक में शराफत हुसैन हस्सानी ने कई बार इस पुलिया निर्माण की मांग की है और कई बार इस पुलिया में कई हादसे भी हो चुके है एक माह पहले एक गोवंश गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया था और कुछ दिन पूर्व एक चार पहिया वाहन भी इस पुलिया में फंस गई थी जो काफी मशक्कत के बाद निकाली गई थी खबरें प्रकाशित करने के बाद भी नगर पंचायत ने कोई संज्ञान नहीं लिया तब सभासद शराफत हुसैन हस्सानी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर पुलिया निर्माण की मांग उठाई।

