गाजियाबाद
दिवाली से पहले लोनीवासियों के लिए चेयरमैन का उजाला भरा तोहफ़ा!

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
दीपावली रोशनी का पर्व है — और इस रोशनी को हक़ीक़त में बदलते हुए आज नगर पालिका अध्यक्ष लोनी श्रीमती रंजीता धामा जी ने लोनी की जनता को दिया एक शानदार उपहार।
आज मूवी मैजिक से लेकर लालबाग सब्ज़ी मंडी रोड तक नई स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण चैयरमैन रंजीता धामा ने किया । इससे अब यह पूरा क्षेत्र सुनहरी रौशनी से जगमगा उठा
यह पहल न केवल लोनी की सुंदरता और आधुनिकता को निखारेगी, बल्कि रात में आमजन की सुरक्षा और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई दिशा देगी।
नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती रंजीता धामा जी ने कहा
> “लोनी की हर गली और हर मौहल्ला रोशनी से जगमगाना चाहिए — यही मेरा संकल्प है। दीपावली के इस पावन अवसर पर यह तोहफ़ा लोनी की जनता को समर्पित है।”
लोनी की जनता ने इस पहल के लिए चेयरमैन रंजीता धामा जी का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा —
> अब सच में लोनी रोशन हो उठा है!”
लोनी की दीपावली अब और भी जगमग हो गई है!



