
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। महागामा प्रखंड अंतर्गत नरायणपुर गांव स्थित काली मंदिर प्रांगण में श्री श्री -108 श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर भब्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा यात्रा कथा व्यास बाल योगी आशीष आनंद जी महाराज की अगुवाई में 501 कन्या शामिल हुई। कलश शोभायात्रा यात्रा यज्ञ स्थल काली स्थान नारायणपुर से निकल कर कला डुमरिया नरोत्तमपुर होते हुए संग्रामपुर सुंदर नदी कलश में जल भरकर वापस कथा स्थल पहुंचा। कलश शोभायात्रा गाजे-बाजे एवं रथ के साथ निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में कन्याएं शामिल हुई, जो सिर पर कलश लेकर जय श्री राम, राधे राधे के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। इस दौरान समाजसेवियों के द्वारा जगह – जगह शिविर लगाकर शोभायात्रा में शामिल कन्याओं को पानी, शरबत और फल का वितरण किया गया। कलश शोभायात्रा कथा स्थल पहुंचने पर कथा व्यास बाल योगी आशीष आनंद जी महाराज के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश की स्थापना की गई। कलश स्थापना के साथ ही 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारम्भ हो गया। इस दौरान महाप्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कलश शोभायात्रा समाजसेवी केसरी यादव एवं मुकेश सिंह शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए रास्ता क्लियर करा रहे थे। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। कथा का आयोजन संध्या 7 बजे से रात 10 बजे तक होगा। आशीष आनंद जी महाराज के द्वारा श्रोताओ को कथा से माहौल भक्तिमय हो गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमिटी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम में कमेटी सदस्य मिथिलेश सिंह, कार्तिक ठाकुर, विश्वासखनी पंचायत समिति मुकेश सिंह, केसरी यादव, सिंटू कुमार, राज कुमार, संजय सिंह, श्रीकांत सिंह, सोहन सिंह, शैलेश ठाकुर, रितेश ठाकुर, नीतीश ठाकुर, रौशन यादव, सौरभ कुशवाहा, अमरजीत सिंह, मंगल सिंह आदि उपस्थित थे।



