सिंगरौली

बिना हेलमेट पहने 07 पुलिस कर्मियों के काटे गये चालान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश के पालन में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री (भापुसे) के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के निर्देशन में थाना यातायात पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.10.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने वाहन चेकिंग लगाकर विना हेलमेट चलने वाले पुलिसकर्मी वाहन चालकों के काटे गयें चालान।
विगत समय में जो पुलिस कर्मी सड़क दुर्घटनाओं के शिकार हुये, हेलमेट नहीं पहननें के कारण उन्हे गंम्भीर चोटें आई एवं मृत्यु भी हुई , ऐसे में पुलिसकर्मी के साथ साथ उसका परिवार भी प्रभावित होता है। इन सड़क दुर्घटनाओं एवं उसमें होने वाली पुलिसकर्मियों मृत्यु को रोकने हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को दो पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करने हेतु निर्देशित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने वाहन चेकिंग लगाया जाकर विना हेलमेट वाहन चलाने वाले 07 पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई जिन अधिकारियों का चालान काटा गया है उनके नाम निम्नानुसार है: (1) निरीक्षक अंगुल चिन्ह बीरेन्द्र कुमार मराबी जिला सिंगरौली, (2) सहायक उप निरीक्षक सुरेश शुक्ला पुलिस अधीक्षक कार्यालय (3) सउनि (अ) श्रीनाथ पाण्डेय पुलिस अधीक्षक कार्यालय (4) आरक्षक (अ) मनीष रवि पुलिस अधीक्षक कार्यालय (5) आर. 206 रोशनलाल वर्मा पुलिस अधीक्षक कार्यालय (6) आर. 261 राहुल खुसरे पुलिस अधीक्षक कार्यालय (7) आर. 612 चंदन हटिला थाना गढ़वा के चलान काटे गये।
पुलिसकर्मियों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने का दिया गया कड़ा संदेश
पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का धारण अनिवार्य रूप से करें कानून सभी के लिए बराबर हैं हम सब का पालन करना उसका कर्तव्य है नियमों के उल्लघंन करने वाले सभी व्यक्ति को नियमानुसार विभागीय कार्यवाही भी की जावेगी। यातायात पुलिस अपील करती है कि पुलिस पर आम जनता के साथ-साथ परिवार की भी जिम्मेदारी है, कोई अप्रिम घटना न हो इसके लिये हेलमेट पहनें और सीटवेल्ट लगायें। यातायात नियमों का पालन करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button