झुंझुनू
22 अक्टूबर को होने वाले गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर गांव-गांव जाकर किया जनसंपर्क

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चंवरा। गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर गुर्जर अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष खटाणा, देवसेना प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर, महावीर प्रसाद दौराता ब्लोक अध्यक्ष गुढ़ा, राजेश खटाणा किशोरपुरा ने चंवरा, ककराणा, नेवरी, दीपपुरा सहित कई गांवों का दौरा कर 22 अक्टूबर को देवनारायण मंदिर उदावास में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का न्योता दिया। कार्यक्रम का न्योता गुरुजी ख्यालीराम गठीला, पूर्व सरपंच शीशराम खटाणा, महेंद्र खटाणा, युवा नेता जेपी खटाना, नरेश कसाणा, राजेन्द्र दौराता, हेमराज मणकस, पप्पू चावड़ा, रामसिंह कसाणा सहित कई गणमान्य लोगों को दिया गया।



