झुंझुनू
राष्ट्रीय जाट महासंघ ने तेजाजी बोर्ड शुरू करने की मांग को लेकर खेतड़ी नगर में किया प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। जिले के खेतड़ी नगर बस स्टैंड के पास राष्ट्रीय जाट महासंघ के खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज श्योराण के नेतृत्व में तेजाजी बोर्ड का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए प्रदर्शन किया गया।
राष्ट्रीय जाट महासंघ के ब्लॉक प्रभारी श्रीराम तेतरवाल एवं ब्लॉक महासचिव सुमेश बलवदा ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा 2023 में जाट समाज के उत्थान के लिए तेजाजी बोर्ड का गठन किया गया था लेकिन धरातल पर तेजाजी बोर्ड का संचालन आज तक नहीं किया गया है। शमशेर चौधरी ने जाट समाज के उत्थान के लिए सरकार से मांग उठाई है कि राजस्थान सरकार तेजाजी बोर्ड का सुचारू रूप से संचालन शुरू कर स्पेशल बजट देकर विधिवत रूप से तेजाजी बोर्ड को संचालित किया जायें, जिससे जाट समाज का उत्थान हों सकें।
इस अवसर पर मदन लाल, दयानंद लाम्बा, जयनारायण, पोकरमल, शिशराम, मुकेश कुमार, राजेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश, विक्रम सिंह एवं उमेद सिंह गजराज सहित अनेक लोग मौजूद थे।



