खैरथल

मुख्यमंत्री ने किसान सम्मान निधि राशि हस्तानांतरित कर दी सौगात

जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सचिवालय में हुआ आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा : मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने धनतेरस के शुभ अवसर पर प्रदेश के किसानों के खातों में चौथी किस्त के रूप में किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लगभग 718 करोड़ की राशि हस्तानांतरित कर सौगात दी है।
शनिवार को नदबई भरतपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से उन्होंने खैरथल तिजारा जिले के 67 हजार 847 किसानों के खातों में 6 करोड़ 78 लाख 47 हजार रूपए की किसान सम्मान निधि राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित कर किसानों को दीपावली पर्व पर सम्मान के साथ सौगात प्रदान की। जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला कलेक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुआ, जो वर्चुअली माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ा।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, उपखंड अधिकारी मनीष कुमार जाटव,  किसान एवं आमजन मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button