पाकुड़

डीसी ने विभिन्न काली पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, स्थानीय उत्पादों से दीपावली मनाने की अपील

DC inspects various Kali Puja pandals, appeals to celebrate Diwali with local products

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। दीपावली एवं काली पूजा के अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने रविवार की रात्रि में शहर के विभिन्न काली पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्टेशन स्थित काली पूजा, कालीतल्ला पूजा पंडाल एवं गांधी चौक क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा, स्वच्छता एवं विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिले में कई स्थानों पर कालीपूजा का आयोजन किया जाता है। इसी को देखते हुए आज विभिन्न पूजा स्थलों का निरीक्षण किया गया, ताकि सभी स्थानों पर शांति, सौहार्द्र और सुव्यवस्था बनी रहे। उन्होंने बताया कि मैंने आज स्वयं 5000 मिट्टी के दीये खरीदे हैं। जिले के सभी लोग भी कुम्हार भाइयों-बहनों से दीये खरीदें और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करे। उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी जिलेवासियों को दीपावली एवं काली पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को वन-वे मार्ग बनाया गया है, अतः यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही उन्होंने पटाखों के उपयोग में सावधानी बरतने, निर्धारित समय में ही पटाखे जलाने एवं किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम या फायर ब्रिगेड नंबर पर तुरंत संपर्क करने की अपील की। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री डीएन आजाद, प्रशासक, नगर परिषद अमरेन्द्र कुमार चौधरी, पाकुड़ बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू एवं अंचलाधिकारी पाकुड़ अरबिंद कुमार बेदिया समेत अन्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button