
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में बैठे वृद्ध के ऊपर पटाखा फ़ेंक दिया गया, जिससे वृद्ध घायल हो गया। घायल को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे,जहां से पुलिस द्वारा तहरीर लेकर घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया गया।सीएचसी में चिकित्सकों द्वारा उपचार कर घायल वृद्ध को घर भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव वहादुरपुर निवासी राम प्रकाश पुत्र जय राम सोमवार की रात्रि देर रात अपने घर के आंगन में बैठा हुआ था, पूरे गांव में दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा था। तभी अचानक किसी ग्रामीण के द्वारा बैठे हुए राम प्रकाश के ऊपर पटाखा फेंक दिया गया, जिससे राम प्रकाश घायल हो गया। घायल के परिजनों द्वारा बाहर आकर देखा गया तो कोई नहीं था, परिजन घायल वृद्ध को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया, जहां चिकित्सकों द्वारा घायल वृद्ध का उपचार कर उसे घर भेज दिया।



