अमरोहा

गजरौला पुलिस ने दो वांछित आरोपी किए गिरफ्तार 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा/गजरौला। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी धनौरा अंजली कटारिया के निकट पर्यवेक्षण में थाना गजरौला पुलिस ने सम्बन्धित मु०अ०सं० और धारा बीएनएस बनाम आबिद उर्फ चैम्पीयन पुत्र स्व०अहमद हुसैन और मुस्तकीम पुत्र बनाम निवासीगण ग्राम शहवाजपुर डोर थाना गजरौला जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमचां 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।
बता दें कि बीते शनिवार को मुकदमा वादी मुकदमा की तहरीर के आधार पर थाना गजरौला पर मु०अ०स० सं० 543/2025 धारा 109/115(2)/352/351(2) बीएनएस बनाम आबिद उर्फ चैम्पीयन पुत्र स्व०अहमद हुसैन, ताज मौहम्मद पुत्र आबिद, सोनू पुत्र आबिद और मुस्तकीम पुत्र फकीरा निवासीगण ग्राम शहवाजपुर डोर थाना गजरौला जनपद अमरोहा के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।थाना गजरौला पुलिस ने उक्त अभियोग में वांछित अभुक्त आबिद उर्फ चैम्पीयन पुत्र स्व०अहमद हुसैन और मुस्तकीम पुत्र नबाब निवासीगण ग्राम शहवाजपुर डोर थाना गजरौला जनपद अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कीट गिरफ्तार अभियुक्त को मा०न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमचां 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर एल बरामद हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button