अमरोहा

स्नान घाट पर अश्लील वीडियो बनाया तो होगी FIR

अमरोहा में एडीजी-डीआईजी ने तिगरी गंगा मेले की तैयारी देखी, पुलिसकर्मियों को किया ब्रीफ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में तिगरी गंगा मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने रविवार शाम मेला कोतवाली में एक ब्रीफिंग की। इस दौरान एडीजी बरेली रमित शर्मा और डीआईजी मुरादाबाद ने पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद और जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के साथ पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिशा-निर्देश दिए। ब्रीफिंग में अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए। एडीजी और डीआईजी ने जोर दिया कि श्रद्धालुओं के साथ पुलिस का व्यवहार सौहार्दपूर्ण होना चाहिए। उन्होंने स्नान घाटों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा। अधिकारियों ने गंगा मार्ग पर अवैध पार्किंग रोकने के निर्देश दिए, ताकि यातायात बाधित न हो। साथ ही, स्नान घाटों पर अश्लील हरकतें या फोन से वीडियो रिकॉर्ड करने वालों को रोकने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए। अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों से ईमानदारी और निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button