पाकुड़

फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन में पहुंचे झामुमो नेत्री उपासना मरांडी

JMM leader Upasana Marandi reached the closing ceremony of the football competition.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़िया प्रखण्ड के डोमनगाड़िया पंचायत स्थित जामसोल फुटबॉल मैदान में चादु हिरला क्लब जामसोल (जनुमडीह) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले का उद्घाटन झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी ने किया। उपासना मरांडी ने समारोह की शुरुआत फुटबॉल को उछाल कर किया । फाइनल मुकाबला सुबोध एकादश टीम और मिनी बजार टीम के बीच खेला गया। जिसमे सुबोध एकादश की टीम विजेता बना मुख्य अतिथि द्वारा नगद तीस हजार और नगद बीस हजार विजेता और उपविजेता टीम को प्राइज स्वरूप दिया गया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपासना मरांडी ने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने राज्य के युवा मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की खेलों के प्रति संवेदनशीलता और खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सभी को भरपूर लाभ उठाना चाहिए। मौके पर झामुमो जिला संगठन सचिव मुनीराम मरांडी, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष नजरुल इस्लाम, युवा मोर्चा प्रखंड सचिव नेगार अंसारी, मुखिया सुभाष हेमब्रोम, स्टेफान हांसदा समेत अन्य झामुमो कार्यकर्त्ता व खेल कमेटी के अध्यक्ष /सचिव तथा ग्रामीण मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button