मकान पर कब्जे को लेकर यू ट्यूबर वंशिका ने अपनी मां के साथ की मारपीट …
मां ने कोतवाली हापुड में दी तहरीर....

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी) – यूट्यूबर वंशिका ने घर में अपनी मां को पीटा । मकान के विवाद में मां से यूट्यूबर वंशिका ने की मारपीट । मां बाप को घर से निकालने का वंशिका पर आरोप । वंशिका का मां को गालियां देते हुए पीटने का वीडियो वायरल । पीड़ित मां ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार । हिंदी देहाती फिल्मों में काम कर चुकी है यू ट्यूबर वंशिका ।
हापुड नगर कोतवाली के मोहल्ला आदर्श नगर का मामला ।
वंशिका की मां बंटी ने कोतवाली हापुड नगर में शिकायत देते हुए बताया कि , ” प्रार्थनी मौहल्ला आदर्श नगर कालौनी गली नं० 8 मोदीनगर रोड हापुड थाना हापुड नगर जिला हापुड की रहने वाली एक शान्ति प्रिय किस्म की महिला है। प्रार्थनी मजदूरी का कार्य करती है। प्रार्थनी की पुत्री वंशिका जिसकी आयु वर्तमान में करीब 17 वर्ष है। प्रार्थनी की पुत्री वंशिका अब से करीब दो वर्ष से यूटयूब पर एक चैनल “वंशिका हापुड वीके” के नाम बनाकर वीडियों वायरल करती है जिसके चैनल का मैनेजर हिमांशु नाम का व्यक्ति जिसका मो० नं0 7451084100 है, के सम्पर्क में आ गई और अब से करीब 2 वर्ष पूर्व से प्रार्थनी का घर छोडकर उपरोक्त हिमांशु के साथ ही रहने सहने लगी और उपरोक्त हिमांशु ने प्रार्थनी की पुत्री को अपने जाल में फंसा लिया तथा प्रार्थनी की पुत्री को अपने जाल में फंसाकर प्रार्थनी की पुत्री को इस बात के लिए भडकाता रहा कि वह अपने माता पिता के यहां से समस्त जेवरात लेकर आये और प्रार्थनी के मकान व प्लाट का बैनामा भी मेरे नाम करा जिस कारण प्रार्थनी की पुत्री पिछले दो वर्षों में कई बार प्रार्थनी के घर आकर प्रार्थनी व प्रार्थनी के परिवार के साथ अनावश्यक रूप से लडती झगडती रहती है और अब से पहले भी प्रार्थनी के घर आकर प्रार्थनी के घर में से समस्त सोने चांदी के जेवरात व पैसें निकालकर जबरदस्ती लेकर जाकर उपरोक्त हिमांशु को दे दिये। इस संबंध में प्रार्थनी द्वारा अब से पूर्व भी उपरोक्त हिमांशु व अपनी पुत्री वंशिका के विरूद्ध प्रार्थनापत्र दिये थे परन्तु उन पर कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। प्रार्थनी की पुत्री अभी भी हिमांशु के साथ ही हिमांशु के घर स्थित मौमीन होटल के बराबर में ठेके वाली गली नवीन मंडी हापुड में निवास कर रही है और आज भी हिमांशु के बहकावे में रहती है। दिनांक 4-11-2025 की शाम के करीब साढ़े 6 बजे प्रार्थनी की पुत्री वंशिका, अपने साथ उक्त हिमांशु एवं यश (हिमांशु का भाई), प्रार्थनी के घर पर आये तथा हिमांशु व यश मकान के नीचे खडे रहे और वंशिका प्रार्थनी के मकान में गई, और घर में घुसकर प्रार्थनी के साथ प्रारम्भ में अभद्रता करते हुये गाली गलौच दी और कहने लगी कि यह मकान व प्लाट मेरा है, जब प्रार्थनी ने वंशिका का विरोध किया तो वंशिका ने प्रार्थनी के साथ हाथापाई की। वंशिका ने हिमांशु व यश को ऊपर बुला लिया। इसके बाद वंशिका, हिमांशु व यश ने प्रार्थनी व प्रार्थनी की पुत्री शिखा के साथ मारपीट की और गाली गलौच की तथा जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थनी की पुत्री शिखा ने 112 नम्बर पर पुलिस को कॉल किया तत्पश्चात् वंशिका ने भी 112 नम्बर पुलिस को फोन किया, तत्पश्चात् पुलिस मौके पर आई, पुलिस के आने के बाद प्रार्थनी के पति भी आ गये जिन्होने वंशिका व हिमांशु व यश को अपने घर से निकालने का प्रयास किया तब वंशिका प्रार्थनी के पति को मारने के लिए चप्पल निकाल हावी हो गई तथा हिमांशु व यश ने भी प्रार्थनी व प्रार्थनी की पुत्री व पति के साथ गाली गलौच की तथा भविष्य मे मौका मिलते ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस समझाकर थाने पर सूचना देने के लिए कहकर चली गई। इसके बाद उपरोक्त हिमांशु, यश व वंशिका ने प्रार्थनी को धमकी दी कि यदि तूने मकान व प्लाट का बैनामा हिमांशु के नाम नहीं किया तो हम मौका मिलते ही तुम लोगों को जान से मार देगे। प्रार्थनी को उपरोक्त व्यक्तियों से अपनी जान माल का खतरा बना हुआ है।
इसके साथ ही वंशिका की मां बंटी ने हापुड पुलिस से प्रार्थना की है कि उसका मुकदमा दर्ज कर वंशिका और हिमांशु के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जावे तथा प्रार्थनी व प्रार्थनी के परिवार की जान माल की रक्षा की जावे।




