झुंझुनू

धर्मपाल गाँधी की आगामी पुस्तक का शीर्षक होगा- इन्कलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं सूरजगढ़। राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष और लेखक धर्मपाल गाँधी की आगामी पुस्तक का शीर्षक होगा इन्कलाब। पुस्तक में हिंदुस्तान की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदान की शौर्य गाथा लिखी जा रहीं हैं। लेखक और दार्शनिक धर्मपाल गाँधी काफी लंबे समय से स्वतंत्रता संग्राम पर शोध कर रहे हैं और निरंतर पुस्तक व आलेख लिख रहे हैं। शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की जयंती व पुण्यतिथि पर आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यालय सूरजगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित लिखी जा रही क्रांतिकारी पुस्तक इन्कलाब वर्तमान अंकुर प्रकाशन नोएडा द्वारा प्रकाशित की जाएगी। पुस्तक का संपादन अंजू गाँधी द्वारा किया जाएगा। लेखक धर्मपाल गाँधी अपनी लेखनी के माध्यम से आजादी की लड़ाई में भाग लेने वाले गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिवीरों और महिला स्वतंत्रता सेनानियों को दुनिया के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। पूर्व में लेखक धर्मपाल गाँधी द्वारा लिखित ‘हिन्द की क्रांतिकारी बेटियाँ’ व ‘आजादी के दीवाने’ ‘क्रांति का आगाज़’ और ‘आज़ादी की राहों में’ पुस्तक प्रकाशित हो चुकी हैं। चारों पुस्तकों में हिंदुस्तान की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों और राष्ट्रीय आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन संघर्ष का उल्लेख किया गया है। चारों पुस्तक वर्तमान अंकुर प्रकाशन नोएडा द्वारा प्रकाशित की गई हैं और चारों ही पुस्तक अमेजॉन पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। लेखक धर्मपाल गाँधी ने बताया कि मेरे द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘हिंद की क्रांतिकारी बेटियाँ’, ‘आजादी के दीवाने’ व ‘क्रांति का आगाज़’ और ‘आज़ादी की राहों में’ प्रकाशित हुई तो काफ़ी लोगों ने पुस्तकों को पढ़ा और पसंद किया। बुद्धिजीवियों और साहित्यकारों द्वारा अवलोकन करने पर चारों पुस्तकों को काफी लोकप्रियता मिली। पुस्तकों में स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी व भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी घटनाओं को सच्चाई के साथ लिखा गया है। देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले क्रांतिवीरों के बारे में जानने की और स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर पुस्तक लिखने की मेरी जिज्ञासा हमेशा रहती है। अभी अक्टूबर महीने में हमने कुछ साथियों के साथ पंजाब प्रांत के फिरोजपुर जिले में भारत-पाक बॉर्डर पर स्थित हुसैनीवाला राष्ट्रीय शहीद स्मारक का दौरा किया; जहां पर शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की समाधियां हैं। शहीद स्मारक पर पहुंचकर हमने शहीदों को नमन किया और वहां से कुछ ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की। इसके बाद हमने अमृतसर में जलियांवाला बाग़ का दौरा किया; जहां पर स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 13 अप्रैल 1919 में ब्रिटिश हुकूमत द्वारा हजारों निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। ‘इन्कलाब’ पुस्तक में लेखक द्वारा पंजाब दौरे का वृतांत भी लिखा जायेगा। संपादक अंजू गाँधी व लेखक धर्मपाल गाँधी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम पर शोध और पुस्तक लेखन का कार्य जारी है। ‘इन्कलाब’ पुस्तक वर्तमान अंकुर प्रकाशन नोएडा द्वारा शीघ्र प्रकाशित की जायेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button