अमरोहा

लेंटर डालते समय मजदूर द्वारा पाइप नीचे गिराए जाने से बेलदार की मौत।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिहाली जागीर गांव में निर्माणाधीन मकान का लेटर डालते समय मजदूर के सिर पर पाइप गिरने से मजदूर की मौके पर दर्दनाक मौत। पुलिस ने सब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में मजदूरी करने आए पड़ोसी गांव निवासी मजदूर मूलचंद पुत्र रामस्वरूप, 45 वर्षीय निवासी बसेड़ा खुर्द की लेटर डालते समय सर पर पाइप लगने से मौके पर मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। मृतक मजदूर पड़ोसी गांव निवासी माजिद पुत्र आफाक के मकान पर कार्य कर रहा था। जानकारी के अनुसार, लेंटर पर काम कर रहे एक अन्य मजदूर ने पाइप वाली मशीन से पाइप खोलकर नीचे गिराया। दुर्भाग्यवश, मूलचंद उस समय खाना खाने के लिए उसी जगह से गुजर रहा था और पाइप सीधे उसके सिर के ऊपर गिरा। जिससे मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
​हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक छानबीन की। मूलचंद अपने पीछे पत्नी, तीन बेटा और एक बेटी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना में हुई लापरवाही की जांच करते हुए, आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button