अमरोहा
हैदराबाद के निकट सड़क हादसे में नगर निवासी एक ट्रक चालक की मौत एक घायल।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हैदराबाद के पास सड़क हादसे में नगर निवासी ट्रक का चालक एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा ट्रक चालक घायल हो गया। मौत का समाचार सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन मौके पर रवाना हो गए। नगर के मोहल्ला खकर बाला कुआं निवासी मोहम्मद फिरोज पुत्र शफीउल्लाह 45 वर्ष हरियाणा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसी के साथ नगर के कनेटा रोड निवासी आरिफ भी चालक का कार्य करता है। रविवार को वह फैक्ट्री से हैदराबाद के लिए ट्रक लेकर रवाना हुए थे, रात्रि करीब 1:30 बजे फैक्ट्री से निकले दोनों ट्रक हैदराबाद के निकट खराब हो गए तो दोनों चालक सड़क किनारे ट्रैकों को खड़ा कर सही करने लगे। इसी दौरान पीछे से एक पत्थर से भरा ट्रक आया और पीछे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी जिससे रामपुर निवासी चालक एवं नगर निवासी फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई वह आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।जहा आरिफ की हालत गंभीर बनी हुई है तथा दोनों ट्रक चालको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन शव लेने घटनास्थल पर रवाना हो गए। मृतक फिरोज ने अपने पीछे पत्नी एवं तीन बच्चों को रोते बिलखते छोड़ा है।



