अमरोहा

बसपा नेता की अवैध प्लाटिंग पर गरजा बाबा का बुलडोजर

प्लाटिंग माफियाओं में मचा हड़कंप।

उप जिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व विभाग द्वारा की गई कार्रवाई।
 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर नगर निवासी बसपा नेता की अवैध प्लाटिंग पर उप जिला अधिकारी के आदेश के बाद राजस्व विभाग की टीम ने बुलडोजर चलाया, बसपा नेता की प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलने से अन्य प्लाटिंग माफियाओ में हड़कंप मच गया।एसडीएम के सख्त निर्देश के बाद प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम कार्यालय द्वारा 1 नवंबर 2025 को समस्त लेखपालों को जारी पत्र में चेतावनी दी गई थी कि बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति, बिना धारा-80 की कार्यवाही और बिना नगरीय/जिला पंचायत से नक्शा पास कराए प्लाटिंग करना अवैध है और ऐसा होने पर संबंधित लेखपाल पर कार्रवाई होगी।​इस चेतावनी के बाद कार्रवाई करते हुए मंगलवार को नगर के कनेटा रोड मार्ग स्थित एक बसपा नेता की अवैध प्लाटिंग स्थल पर बुलडोजर चलाया गया। कानूनगो लोकेंद्र पाल सिंह ने बताया कि यह प्लाटिंग न तो धारा-80 के तहत परिवर्तित है और न ही इसका नक्शा पास कराया गया है। यह पूरी तरह से अवैध है।​एसडीएम ने अपने पत्र में स्पष्ट किया था कि प्रोपर्टी डीलरों द्वारा कृषकों से दुरभिसंधि करके अवैध खनन और भराव का कार्य किया जा रहा है। एसडीएम ने भविष्य में अवैध प्लाटिंग पाए जाने पर लेखपालों को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराने की चेतावनी दी है। मौके पर लेखपाल दीपक दिलवानिया और पंकज चाहल मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button