खैरथल

भगवान झूलेलाल पर की गई अभद्र टिप्पणी

विरोध में सिंधी समाज ने खैरथल में किया प्रदर्शन, बोले- सिंधी पाकिस्तानी नहीं अखंड भारत के वासी हैं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल : छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बुधवार को पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल एवं आसपास के क्षेत्रों के सिंधी समाज की विभिन्न संस्थाओं के सैकड़ों समाजबंधुओं ने आनंद नगर कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर से हेमू कालानी चौक, रेलवे फाटक, शनि मंदिर होते हुए मिनी सचिवालय तक आक्रोश रैली निकाली और बघेल का पुतला फूंककर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के नाम ज्ञापन सौंपा। पूज्य सिंधी पंचायत अलवर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा ने कहा कि सिंधी समाज गर्व से भारतीय है सरकार तुरंत बघेल की गिरफ्तारी कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाए। विरोध प्रदर्शन में सिंधी पंचायत अलवर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा, मुखी मनोहरलाल रोघा, मुखी अशोक महलवानी, मुखी संत चेलाराम रोघा, मुखी वासुदेव दासवानी, मुखी लालचंद भगत, समाजसेवी पंकज रोघा, घनश्यामदास भारती, अर्जुनदास बाबानी, सेवक लालवानी, घनश्यामदास चचलानी, विजय बच्चानी, पार्षद सुमित रोघा, गोपालदास पेशवानी, अर्जुनदास असरानी, श्याम मंघनानी, धीरज गुरनानी, संजय गंगवानी, हरीश जयवानी, तुलसीदास, हरीश भगतानी, तुलसीदास भूरानी, राजकुमार लालवानी, तीर्थदास रोचवानी, टीकमदास चंदवानी, बाबूलाल गोरवानी, नारायण निहलानी, इंद्रसिंह खजनानी सहित अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, महिलाएँ व नवयुवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समाजबंधुओं ने शांतिपूर्वक भगवान झूलेलाल के जयकारों के साथ अपना विरोध प्रकट करते हुए कहा कि सिंधी समाज अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए सदैव एकजुट रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button