विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कृषकों को बांटे कृषि यंत्र
MLA Prof. Stephen Marandi distributed agricultural equipment to farmers.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़िया में रविवार को क़ृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग भूमि संरक्षण निदेशालय झारखण्ड व भूमि संरक्षण विभाग आमड़ापड़ा (पाकुड़) द्वारा आयोजित कृषि यंत्र वितरण शिविर में विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने किसानों के बीच पावर टीलर का वितरण किया। राज्य योजना अन्तर्गत कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत व्यक्तिगत कृषकों को अनुदानित दर पर कृषि यंत्रों का वितरण किया गया। महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से हैट्रिक लगाये विधायक प्रो. प्रो. स्टीफन मरांडी ने विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत दो कृषकों को पावर टीलर यंत्र का वितरण किया। इस दौरान भूमि संरक्षण विभाग के एसीओ सूचित एक्का, सुपरवाइजर गौतम कुमार, पाकुड़िया बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा सहित अन्य उपस्थित थे। इस दौरान विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा अनुदान में प्राप्त कृषि यंत्र से कृषक खेती कर लाभ उठाये। उन्होंने कहा कि प्राप्त यंत्र किसी भी कीमत में दूसरे को नहीं बैचे सरकार द्वारा कृषि यंत्र किसानों को उपलब्ध कराया गया है। किसान यंत्र का लाभ उठाये और अपनी आय को बढ़ायें। झारखंड सरकार कृषकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है। सभी योजनाओं का लाभ कृषक अवश्य लें। मौके पर अशोक भगत,मंजर आलम, हारून रशीद, बिश्वाजीत दास, नेजाम अंसारी, नासिर दहित दर्जनों कृषक झामुमो के कार्यकर्ता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



