ललितपुर

लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर “सरदार @150 पदयात्रा” का सफल आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत, ललितपुर के तत्वावधान में तथा स्थानीय नागरिकों, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से “सरदार @150 पदयात्रा” का भव्य और सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ तुवन मंदिर प्रांगण, ललितपुर से हुआ, जहाँ प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक पदयात्रा में भाग लिया। पदयात्रा के दौरान युवाओं ने सरदार पटेल के जीवन, उनके आदर्शों तथा राष्ट्र-निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए नारे एवं संदेश भी दिए।
जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवा स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता दर्ज की। सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के अंत में माननीय विधायक जी ने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित यह पदयात्रा न केवल उनके योगदान को स्मरण करने का अवसर है, बल्कि युवाओं को राष्ट्र सेवा तथा सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित भी करती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button