गोड्डा

कुरमीचक में डकैती की योजना बनाने के आरोप में पांच गिरफ्तार

- मुफस्सिल थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी 

– 19 से 22 बर्ष के लड़के उठा रहे हथियार, सोंचनीय
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। हेडक्वार्टर डीएसपी जेपीएन चौधरी की ओर से थाना में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। दौरान हेडक्वार्टर डीएसपी  श्री चौधरी ने जिले के संवाददाताओं को जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रात्रि लगभग 9:40 बजे गोड्डा पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि 8 से 10 हथियारबंद अपराधी ग्राम कुरमीचक स्थित मरघट्टी के समीप एक सुनसान स्थान पर डकैती और लूटपाट की योजना बना रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल छापामारी दल का गठन किया गया।
छापामारी टीम जब मरघट्टी के पास स्थित जर्जर भवन के निकट पहुंची तो मोबाइल टॉर्च की रोशनी और बातचीत की आवाज सुनाई दी। पुलिस द्वारा चारों ओर से घेराबंदी की कार्रवाई प्रारंभ करने पर अंदर बैठे युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर 5 युवकों को दबोच लिया, जबकि कुछ अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपी का नाम शिवम कुमार, उम्र 21 वर्ष,  उत्तम कुमार साह, उम्र 19 वर्ष, सुमन कुमार पंडित, उम्र 19 वर्ष, प्रदीप कुमार साह, उम्र 20 वर्ष, गुलशन पंडित, उम्र 22 वर्ष सभी निवासी गोड्डा जिला का रहनेवाला बताया गया है। तलाशी के क्रम में शिवम कुमार के पास लोडेड एक देशी कट्टा व एक जिंदा गोली, गुलशन पंडित के पास से लोडेड एक देशी कट्टा, एक रेडमी स्मार्टफोन, प्रदीप कुमार साह के पास से दो जिंदा गोली, वन प्लस स्मार्टफोन, सुमन कुमार पंडित के पास से रेगमी स्मार्टफोन, उत्तम कुमार साह से मोटोरोला स्मार्टफोन, मौके से दो Honda SP 125 मोटरसाइकिल (JH04AD-4089 और J17Y-0859) भी बरामद किया गया। पूछताछ में सभी गिरफ्तार युवकों ने मिलकर डकैती करने की योजना बनाना स्वीकार किया। बरामद हथियार और गोलियां अवैध पाए गए। इस मामले को लेकर गोड्डा मुफस्सिल थाना कांड संख्या 202/2025, दर्ज करते हुए धारा 310(4)/310(5) BNS, 2023 तथा 25(1-B)a/26/35 Arms Act के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक, आनंद कुमार साहा, राजेश रंजन, विकास कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार राउत, उमेश प्रजापति, सीताराम महतो, मनोज मंडल, रिजर्व गार्ड एवं तकनीकी शाखा की टीम शामिल थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button