गोड्डा

खेल हमें हार – जीत को स्वीकारना सिखाता है : हसन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। गांधी मैदान में दो दिवसीय खो खो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन हाजी इकरारूल हसन आलम ने किया। उन्होंने कहा कि खेल हमें हार जीत को स्वीकारना सिखाता है। टीम के रूप में खेलने से सहयोग और एकता की भावना विकसित होती है। उन्होंने जिला खो-खो संघ को प्रबल बनाने के लिए खेल विभाग और जिला प्रशासन से सहयोग कराने की बात कही। साथ ही जिला खो-खो संघ के सचिव आर्यन चंद्रवंशी को जिले में खो-खो खेल को बढ़ावा देने के साथ कड़ी मेहनत करने पर उन्हें बधाई दी।
मौके पर मुकेश कुमार ने कहा कि खेल के प्रति सबों को आगे आकर प्रयास करना चाहिए। दौरान खो-खो संघ के सचिव आर्यन चंद्रवंशी, प्रशिक्षक विजय कुमार, पंकज कुमार, मो सिराज, इब्राहिम अंसारी सहित कई स्कूलों के प्रतिभागी, खिलाड़ी आदि उपस्थित थे। प्रथम मुकाबला टेंडर हर्ट व संत थॉमस स्कूल गोड्डा के बीच खेला गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button