साहेबगंज

SMAE ATMA योजना के तहत महाराजपुर के 10 किसानों को मटर बीज GS-10 का वितरण, आधुनिक खेती तकनीक पर दी गई प्रशिक्षण

Under the SMAE ATMA scheme, pea seeds GS-10 were distributed to 10 farmers of Maharajpur and training was given on modern farming techniques.

 नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज, तालझारी प्रखंड कृषक हित में चल रही SMAE ATMA योजना के तहत मंगलवार को कल्याणी पंचायत के कलस्टर महाराजपुर गांव में 10 चयनित किसानों के बीच मटर बीज प्रभेद GS-10 का वितरण किया गया बीज वितरण जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक,आत्मा साहिबगंज प्रमोद एक्का द्वारा किया गया कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को मटर की उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खेत की तैयारी के समय 3–5 टन प्रति हेक्टेयर गोबर खाद या वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग अत्यंत लाभकारी है। इसके साथ ही 20–25 किग्रा नाइट्रोजन,50 किग्रा फास्फोरस तथा 25 किग्रा पोटाश प्रति हेक्टेयर देना आवश्यक है। उन्होंने किसानों को बीज उपचार की महत्ता समझाते हुए फफूंदनाशी दवा एवं राइजोबियम कल्चर से बीज उपचार करने की सलाह दी पौधों की उचित दूरी 15–20 से.मी. तथा पंक्तियों की दूरी 30–45 से.मी. रखने और 3,4 से.मी. गहराई में बुआई करने से बेहतर उत्पादन प्राप्त होने की बात कही।अधिक फलन के लिए सल्फर के प्रयोग पर भी जोर दिया गया प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा ने किसानों को मिट्टी जांच की आवश्यकता एवं उसके लाभों के बारे में जानकारी देते हुए सभी किसानों से अपने खेतों की नियमित मिट्टी जांच कराने का आग्रह किया इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक ने कृषि विभाग एवं आत्मा द्वारा संचालित विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी और किसानों को इन योजनाओं से जुड़कर अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया कार्यक्रम में स्थानीय किसान,कृषि कर्मी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button