सिंगरौली

मजौना में सहकार ग्लोबल के रेत परिवहन से सड़क दलदल में बदली

श्मशान पर संकट पंचायत मौन, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। जियावन थाना क्षेत्र के मजौना रेत खदान से हो रहे रेत परिवहन ने ग्रामीण जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, सहकार ग्लोबल कंपनी के ओवरलोड वाहनों ने मुख्य सड़क को इतना नुकसान पहुंचाया है कि पूरे मार्ग पर कीचड़, दलदल और गड्ढों की वजह से आवाजाही मुश्किल हो चुकी है। स्थिति इतनी गंभीर है कि श्मशान तक जाने वाला रास्ता भी बाधित हो रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि खदान क्षेत्र में NGT गाइडलाइनों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है और ओवरलोड वाहनों से लगातार सड़क पर रेत गिरने से सड़क की हालत जर्जर होती जा रही है।
सूत्रों का गंभीर दावा
सूत्रों के अनुसार, कंपनी से जुड़े कुछ लोगों पर मजौना नाथ मंदिर के पुजारी से अभद्र व्यवहार करने और ग्रामीणों को धमकाने के आरोप भी सामने आए हैं। इन घटनाओं से ग्रामीणों में रोष और चिंता बढ़ गई है।
पंचायत पर सवाल, मौन पर नाराज़गी
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि “जब पूरा गांव सड़क और श्मशान की समस्या से जूझ रहा है, तब पंचायत कर्मी आखिर कर क्या रहे हैं? न कोई निरीक्षण, न बयान, न कोई लिखित कार्रवाई-सबकुछ ठप पड़ा है।”
जनप्रतिनिधियों से कड़े कदम की मांग
ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक, जनपद अध्यक्ष और सांसद से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि “सहकार ग्लोबल कंपनी के रवैये और NGT नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं मिला, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button