बरेली
बी0बी 0एल 0 में विकसित भारत विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ भव्य आयोजन
विकसित भारत विज्ञान प्रदर्शनी-2025 में दिखीं साइंस की शक्ति, भारत की प्रगति.

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : बी0बी0एल0 पब्लिक स्कूल, पीलीभीत रोड, बरेली में ‘‘विकसित भारत‘‘ की थीम पर आधारित विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। विकसित भारत विज्ञान प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ0 मनिकंडन ए0 (आई0ए0एस0) के विद्यालय पहुँचने पर छात्र-परिषद ने मार्च-पास्ट के साथ स्वागत करते हुए मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष डॉ0 मनिकंडन ए0 को प्रधानाचार्या डॉ0 अल्पना जोशी, उप प्रधानाचार्य आर0 के0 शर्मा ने विद्यालय प्रबन्धन समिति की ओर से पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
मुख्य अतिथि बी0डी0ए0 के उपाध्यक्ष डॉ0 मनिकंडन ए0 (आई0ए0एस0) ने फीता खोलकर मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर शंखनाद की ध्वनि के बीच माँ सरस्वती एवं विघ्न विनाशक गणेश की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने संस्कृत में मंगलाचरण गान करते हुए ईश्वर से प्रदर्शनी के निर्विघ्न पूर्ण होने की कामना की तथा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों ने साइबर अपराध, डिजि़टल अरेस्ट पर आधारित अनेकानेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मंच पर प्रस्तुत किया जिन्हें देखकर आगुंतक अतिथिगण करतल ध्वनि करने को विवश हो उठे। मुख्य अतिथि डॉ0 मनिकंडन ए0, आई0ए0एस0 (उपाध्यक्ष बी0डी0ए0), ब्रजभूषण लाल चैरिटिबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सर्वेश कुमार अग्रवाल, प्रबन्धक राघव कृष्ण अग्रवाल एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ0 अल्पना जोशी ने कहा कि हमारा ध्येय भारत सरकार के विजन एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि के साथ ताल-मेल करते हुए विकसित भारत, विज्ञान के साथ, और विज्ञान से समृद्वि में निहित है भारत की उन्नति को ध्यान में रखकर प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनकर 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार रूप में देखने का है। इसी को हमने अपने मॉडलों में प्रदर्शित करने का प्रयास किया है। इसके पश्चात मुख्य अतिथि डॉ0 मनिकंडन ए0 एवं प्रबन्धक राघव कृष्ण अग्रवाल ने प्रदर्शनी सभी के लिए खुलने की घोषणा की। प्रधानाचार्या डॉ0 अल्पना जोशी, उपप्रधानाचार्य आर0के0 शर्मा ने मुख्य अतिथि डॉ0 मनिकंडन ए0 (आई0ए0एस0) ट्रस्ट के अध्यक्ष सर्वेश अग्रवाल, प्रबन्धक राघव कृष्ण अग्रवाल एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को प्रदर्शनी का भ्रमण कराया। मुख्य अतिथि ने प्रत्येक मॉडल को गहनता से देखकर विद्यार्थियों की मुक्त कंठ से भूरि-भूरि प्रशंसा की और सम्बंधित मॉडलो के निर्माण की प्रक्रिया और कार्यप्रणाली के बारे में प्रश्न पूंछे। मुख्य अतिथि ने विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान के मॉडलों को देखकर कहा कि विज्ञान की शक्ति में ही भारत की प्रगति निहित है। मुख्य अतिथि ने विज्ञान प्रदर्शनी के आकर्षण ‘आपरेशन सिन्दूर‘ की विशेष रूप से सराहना की और कहा कि विज्ञान की शक्ति ने दिखाया कि भारत ने युद्व तकनीकि में कितनी प्रगति की है। विकसित भारत प्रदर्शनी में सोलर ग्रीन हाउस, पैन्टा वार्स, स्मार्ट विलेजिस एण्ड क्मवाइंगि टैक्नोलॉजी एण्ड टेडिश, ऑटोमैटिक पाल्यूशन कन्ट्रोल एण्ड चालान सिस्टिम, पीजो इलेक्ट्रो इजेक्ट, बुल्क कार्ट टू बुलेट ट्रेन, इण्डिया इन स्पेस टैक्नोलॉजी, भारत की स्थापत्य कला, शार्टेस्ट पाथ, फ्लूइड फ्लो विजुआलाईजर, पीजा मॉडल, बैक्सीन उत्पादन में आत्म निर्भर भारत आदि सहित लगभग 150 मॉडल विकसित भारत प्रदर्शनी में कक्षा- नर्सरी से 12 तक के 700 विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए प्रत्येक मॉडल की छटा देखते ही बन रही है। अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ0 अल्पना जोशी ने आगुन्तक मुख्य अतिथि डॉ0 मनिकंडन ए0 (आई0ए0एस0) ट्रस्ट के अध्यक्ष सर्वेश अग्रवाल, प्रबन्धक राघव कृष्ण अग्रवाल एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्य नागरिको के प्रति आभार का व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन काशवी कपूर, ईशानिका मिश्रा, माही गुप्ता, पीहू वर्मा ने अंग्रेजी अध्यापिका श्वेता चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में किया।




