सिंगरौली
एनटीपीसी विन्ध्याचल सीएसआर द्वारा ग्राम- तियरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। सामुदायिक स्वास्थ्य और स्वच्छता पर अपने निरंतर फोकस के तहत, एनटीपीसी विन्ध्याचल ने अपने सीएसआर पहलों के अंतर्गत 28 नवम्बर 2025 को ग्राम-तियरा में एक व्यापक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। यह इस वर्ष का आयोजित किया गया तीसरा स्वास्थ्य शिविर था, जिसमें पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित कुल 469 ग्रामीणों ने पंजीकरण कराया। बड़ी संख्या में प्राप्त प्रतिक्रिया एनटीपीसी द्वारा आसपास के गाँवों में बनाए गए विश्वास और उसकी पहुंच को दर्शाती है।
इस स्वास्थ्य शिविर में विन्ध्य चिकित्सालाय की चिकित्सा टीम मे डॉ. मयूराक्षी भराली, प्रबन्धक (विंध्य चिकित्सालय), डॉ. भगवंत सिंह लोधी, उप प्रबन्धक(चिकित्सा) एवं डॉ. सनी कपूर ने ग्रामीणों को परामर्श और स्वास्थ्य जांच सेवाएँ प्रदान कीं। साथ ही माहताब आलम, उप महाप्रबंधक (सीएसआर एंड आर एंड आर) ने भी शिविर में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सहयोग दिया, जो समुदाय को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के प्रति एनटीपीसी की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
एनटीपीसी विन्ध्याचल की यह निरंतर पहल क्षेत्र में रोकथाम आधारित स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा समुदाय के जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।



