गाजियाबाद
उत्तर प्रदेश सरकार ने सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर किया 27 दिसम्बर को अवकाश घोषित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 के अवकाश कैलेंडर में संशोधन करते हुए 27 जनवरी 2025 को सुभाष चंद्र बोस जयंती पर प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संशोधित सूची जारी की गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, यह अवकाश कर्मचारियों के लिए प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holiday) की श्रेणी में रखा गया है, जिससे कर्मचारी आवश्यकता के अनुसार आवेदन कर अवकाश प्राप्त कर सकेंगे।
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है कि यह निर्णय पूर्व में जारी अवकाश सूची में संशोधन स्वरूप किया गया है।
आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग के मनीष चौहान (विशेष सचिव) के डिजिटल हस्ताक्षर भी उपलब्ध हैं।
सूचना सभी प्रमुख सचिवों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है।


