धनबाद

धनबाद में पीएम के प्रधान सचिव का भव्य स्वागत, आईआईटी आईएसएम शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

PM's Principal Secretary receives grand welcome in Dhanbad, will attend IIT ISM centenary celebrations

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। धनबाद में मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से #प्रधानमंत्री #नरेंद्र_मोदी के प्रधान सचिव डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दुर्गापुर एयरपोर्ट पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार भी स्वागत के दौरान मौजूद रहे। डॉ. मिश्रा बुधवार को आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में शुरू हुए शताब्दी स्थापना सप्ताह के प्रमुख आकर्षण रहेंगे। वे पेनमैन ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर संस्थान के सौ वर्षों की उपलब्धियों पर अपनी बात रखेंगे। इस मौके पर #बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।वहीं जिले में इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर उत्साह और तैयारियां जोरों पर हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button