साहेबगंज

मुंडली मिशन में 48 वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक

MLA participated in the 48th annual sports competition at Mundli Mission.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहल प्रखंड क्षेत्र के पररिया पंचायत स्थित मुंडली मिशन में संत जोन वक्रमंस हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल के संयुक्त 48 वां वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा शामिल हुए,स्कूल प्रशासन एवं बच्चों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया,वही अंग वस्त्र एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंटकर अभिनंदन किया गया।राजमहल विधायक ने स्कूल के झंडे का झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम कर शुभारंभ किए उपरांत सभी प्लाटुन का निरीक्षण किए उन्होंने कहा कि मुंडली मिशन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ साथ खेलकूद की दिशा में भी बच्चों को विकसित किया जाता है।बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी परचम लहराते हुए देश और विदेश में अपना स्थान बना सकते हैं. उन्होंने आयोजकों को कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद के प्रति बच्चों की इतनी अच्छी अभ्यास निश्चित ही बच्चों के अच्छे भविष्य को तय करेगी।मौके पर विशिष्ट अतिथि फादर जेएल जेबियर फादर सुमित कुल्लू,फादर दीपक तिर्की,विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो युवा जिला सचिव मो मारूफ उर्फ गुड्डू,मो आजाद,अब्दुल कादिर अजय दास,राजेश एक्का,आशीष मंडल लुखीराम मुर्मू,धर्मेंद्र एक्का व अशोक चिरानियां भी मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button