रामपुर शाहबाद
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी लकड़ी की ट्रॉली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में लकड़ी कारोबारी अतीक अहमद (50) की मौत हो गई। यह हादसा रामपुर-शाहाबाद रोड पर किरा गांव के पास हुआ, जब लकड़ी से भरी उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जानकारी के अनुसार, उदयपुर जागीर, शाहाबाद निवासी अतीक अहमद सुबह करीब 5:30 बजे अपनी ट्रॉली में लकड़ी भरवाकर रामपुर जा रहे थे। किरा गांव के ट्रैक्टर चला रहे ड्राइवर की आंखों में नींद की झपकी आ गई, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। ट्रॉली पलटने से उसमें भरी लकड़ी अतीक अहमद के ऊपर गिर गई। लकड़ी के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना परिजनों को मिली। हालांकि, परिवार के सदस्यों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया है।

