रामपुर शाहबाद

राणा शुगर मिल पर डीसीओ का छापा व्यवस्थाएं मिली दुरुस्त

किसानों का भुगतान करने में राणा शुगर मिल मण्डल में पहले स्थान पर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। जिलाधिकारी रामपुर अजय कुमार द्विवेदी के निर्देर्शों के क्रम में जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य ने टीम के साथ राणा शुगर्स लि०, करीमगंज शाहबाद पर छापा मारा छापे के दौरान चीनी मिल की व्यवस्थायें पूर्ण दुरुस्थ पायी गयी।डीसीओ के द्वारा सर्वप्रथम कांटो की जांच की गयी जांच के दौरान कांटे सही पाये गये तथा उसके उपरान्त चीनी मिल के ड्रायर हाउस, चीनी गोदाम व चीनी स्टॉक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के अनुसार चीजे सही पायी गयी।डीसीओ के द्वारा केन यार्ड में संयुक्त रुप से किसानों की ट्राली एवं वाह्य क्रयकेन्द्रो के वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाये गये।केन यार्ड में मौजूद किसानों से वार्ता कर उनकी समास्याओं के बारे में जानकारी ली। जिस पर किसानों के द्वारा अवगत कराया गया है उन्हे किसी तरह की कोई समास्या नही है पर्चियां समय से मिल रही है और चीनी मिल भुगतान भी समय से दे रही है। उधर जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य ने चेतावनी देते हुए महाप्रबन्धक गन्ना को निर्देशित किया कि पेराई सत्र के दौरान किसानों को कोई समास्या का सामना न करना पड़े।महाप्रबन्धक गन्ना के द्वारा जानकरी दी गई कि चीनी मिल ने वर्तमान पेराई सत्र का 03 दिसम्बर तक का 43 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है,चीनी मिल मण्डल में भुगतान करने में प्रथम नम्बर पर है चीनी मिल गन्ना आयुक्त एवं उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों का पालन करने के लिये प्रतिबद्ध है। किसानों से अपील की गई कि चीनी मिल को किसान भाई साफ सुथरा गन्ना ही आपूर्ति करें और अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ना बुवाई करें। इस मौके पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक महाप्रबन्धक (गन्ना) विकास खैवाल राणा का शेर कहे जाने वाले राणा ग्रुप में बीस साल से सेवा कर रहे सहा० महाप्रबन्धक (गन्ना) अनुज कुमार आर्य समित आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button