
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदल कर भृतहरी नगर करने और जिला मुख्यालय को अन्य जगह ले जाने की सरकार की नियत के विरोध मे खैरथल मे चल रहा धरना 125वे दिन भी जारी
जिला संघर्ष के सवा सौ दिन पूरा होने पर आज बड़ी संख्या में जिले के लोग धरने पर पहुंचे और सवा सौ लड्डू मंदिर मे चढा़ कर ईश्वर से खैरथल-तिजारा जिले का मुख्यालय नगरपरिषद खैरथल के क्षेत्र ही रखा जाने की मन्नत की और प्रसादी का वितरण किया और वंदेमातरम् नारा जोर-शोर से लगाया, पूरा पांडाल गूंज उठा गूंज दूर दूर तक सुनी गई
इस अवसर पर विधायक दीपचंद खैरिया ने कहा खैरथल-तिजारा के लोगों की इस हक की लड़ाई मे हम हर कदम पर साथ है जब तक जनता को हक नही मिलेगा धरना-प्रदर्शन जारी रखा जाएगा।
नेता विपक्ष विक्की चौधरी का कहना है कि अभी तो सवा सौ दिन संघर्ष को हुए है सरकार और यहां से भाजपा के नेता जनता की आवाज की अनदेखी करेगे तो संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा जनता ने तय कर लिया है जिले के नाम और स्थान की लड़ाई स्वाभिमान की लड़ाई है इससे कोई समझौता नही किया जा सकेगा
जिला बचाओं संघर्ष समिति के गिरीश डाटा ने कहा सत्ता और प्रशासन ना तो जिला मुख्यालय को लेकर संवेदनशील है और ना ही कोई विकास नये जिले के किसी प्लान के हिसाब से होता दिख रहा है विकास की थोथी घोषणाएं रोज सुनने को मिलती है धरातल पर क्या है? दो साल में पिछली सरकार के किए कार्यो का लोकार्पण कर वाह वही लूटी जा रही है खैरथल हैडक्वाटर पर एक काम कोई शुरू हुआ है बताये जनता सब समझ रही है
ज्ञात रहे जिले के युवा,किसान, व्यापारी व आम लोग रोज धरने पर पहुंच रहे है मगर सरकार की ओर से किसी भी स्तर पर कोई बातचीत नही की गई है ये धरना इतना लम्बे से चल रहा है कि अलवर, कोटपूतली-बहरोड,खैरथल-तिजारा जिले के ऐतिहासिक धरने में शुमार हो चुका है इतना लम्बा संघर्ष किसी भी मूद्दे पर आसपास के जिलो मे भी नही चला सरकार बातचीत से हल निकालती रही है पहली बार सरकार और प्रशासन की संवेदनहीनता देखने को मिली है! 125 दिन बाद भी कोई सुनवाई नही है धरने पर राजस्थान के सबसे बुजुर्ग विधायक जो राजस्थान मे अपनी सादगी और ईमानदारी के लिए जाने जाते है धरने पर है जबकि सरकार और उसके नुमांदे सत्ता के मद में चूर हैं यहां तक कि क्षेत्रीय विधायक को विकास कार्यो के लाकार्पण मे भी नही बुलाया जाता प्रोटोकाल की पालना भी नही की जाती जो क्षेत्र की जनता का अपमान हैं
आज धरने पर विधायक दीपचंद खैरिया, गिरीश डाटा, विक्की चौधरी,उमेश यादव, शिवचरण गुप्ता, राजेंद्र चौधरी, रामचंदर कामरेड, दीपक चौधरी, पार्षद मनोज बुराहडिया, राहुल, वीर सिंह ढिल्लन, महेंद्र जांगिड़, मांगेराम चौधरी,सुल्तान सिंह, कप्तान चौधरी ,श्यामलाल शर्मा,वेदप्रकाश कौशिक,निक्की प्रजापत, महेश,महेश वासु,अभिषेक ,विजय छागाणी, तैयब खां, प्रहलाद गुप्ता ,मातादीन बिसारिया,आकाश चेतवानी,अखलेश कौशिक,तनुज शर्मा, प्रहलाद गोयल, मुकेश गुर्जर, सीताराम गुर्जर, महेश खंडेलवाल, प्रमोद ठेकेदार आदि लोग मौजूद रहे


