गोड्डा

दीदीयों ने थाना प्रभारी के साथ निकाली जागरूकता रैली, दिलाई जेंडर शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

पथरगामा। थाना परिसर में नई चेतना 2.0 जेंडर आधारित हिंसा उन्मूलन अभियान के तहत जेसलपीएस की दीदीयों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में थाना प्रभारी शिव दयाल सिंह स्वयं शामिल हुए और प्रतिभागियों को जेंडर समानता एवं हिंसा के प्रति शून्य सहनशीलता का संकल्प दिलाया। रैली पथरगामा बाजार क्षेत्र से होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरी, जहां महिलाओं ने पोस्टर और नारों के माध्यम से समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और यह संदेश दिया कि हिंसा के खिलाफ, सहेंगे नहीं… कहेंगे!
अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जेंडर आधारित हिंसा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाना है। मौके पर मोनिता देवी, खुशबू देवी, अनमोल देवी, गीता देवी, किरण देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button