सिंगरौली

विंध्यनगर–तेलगवा सड़क चौड़ीकरण को मिली हरी झंडी, 5.83 करोड़ का टेंडर जारी

पार्षद प्रेमसागर मिश्रा के संघर्ष का मिला बड़ा परिणाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो। 
सिंगरौली। क्षेत्र में आवागमन की सुविधा को लेकर लंबे समय से उठ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। विंध्यनगर से तेलगवा मार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य के लिए 5,83,04,420.03 रुपये की लागत का टेंडर जारी कर दिया गया है। विभागीय औपचारिकताएँ पूरी होते ही कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
यह मार्ग वर्षों से संकरा और जर्जर हालत में था, जिसके चलते स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सड़क चौड़ीकरण और नवनिर्माण होने से यातायात सुगम होगा और आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दिलाने के पीछे वार्ड 36 के पार्षद प्रेमसागर मिश्रा का लम्बा संघर्ष और लगातार दबाव मुख्य कारण रहा। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए एनटीपीसी प्रबंधन से कई दौर की बैठकों में जोरदार पैरवी की और लगातार प्रयासों के बाद ही यह स्वीकृति मिल पाई।
क्षेत्रवासियों ने पार्षद प्रेमसागर मिश्रा के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके संघर्ष के कारण ही यह वर्षों पुरानी समस्या अब समाधान की ओर बढ़ सकी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button