पाकुड़
हिरन चौक से गांधी चौक तक रोड चौड़ीकरण कार्य जारी, अतिक्रमण हटाने का निर्देश
Road widening work continues from Hiran Chowk to Gandhi Chowk, instructions to remove encroachment

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। हिरन चौक से गांधी चौक तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। इस क्रम में सड़क एवं नाली पर अतिक्रमण कर आगे बढ़ाई गई दुकानों को लेकर नगर परिषद द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गये हैं। नगर परिषद ने संबंधित दुकानदारों को स्पष्ट रूप से हिदायत दी है कि वे अपनी दुकानों को नाली के पीछे तक ही सीमित रखें। सड़क एवं नाली का अतिक्रमण कर आगे बढ़ाए गए हिस्से को आगामी सोमवार तक स्वयं हटा लेने का निर्देश दिया गया है। तय समय सीमा के बाद यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो नगर परिषद द्वारा कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जायेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सड़क चौड़ीकरण कार्य को सुचारु रूप से पूरा कराने में सहयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके।



