भोपाल
आबकारी कास्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट इस हफ्ते जारी हो सकता
नए साल में एक लाख से अधिक पदों पर होगी भर्ती

शनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भोपाल : मध्यप्रदेश आबकारी आरक्षक भर्ती 2025 का रिजल्ट जल्द ही जारी हो सकता है सूत्रों की माने तो कर्मचारी चयन मंडल एमपी आबकारी आरक्षक भर्ती का रिजल्ट दिसंबर के अंत तक जारी करने की तैयारी कर रहा है आपको बता दें आबकारी आरक्षक भर्ती की परीक्षाएं 9 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी एमपीईएसबी ने इस भर्ती अभियान के तहत कुल 253 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार साल 2026 सरकारी नौकरियां का साल रहने वाला है। इस साल मप्र लोक सेवा आयोग और मप्र कर्मचारी चयन मंडल बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करेंगे। एमपी-पीएससी अगले साल 10 भर्ती परीक्षा कराने जा रहा है। इनमें सबसे अधिक भर्तियां सहायक प्राध्यापक के पद पर होंगी। वहीं, कर्मचारी चयन मंडल 11 भर्ती परीक्षाएं कराएगा। इन परीक्षाओं से 1 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां मिलेंगी। मप्र सरकार ने ढाई लाख पदों को भरने का टारगेट सभी विभागों को दिया है। इसके तहत प्रदेश के सभी विभागों के खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। कर्मचारी चयन मंडल और मप्र लोक सेवा आयोग ने साल 2025 की शुरूआत से भर्ती परीक्षा कराने की तैयारी शुरू की थी। पिछले परीक्षा कैलेंडर की कई परीक्षाएं साल के अंत तक नहीं हो पाई हैं। इसको देखते हुए अगले साल कर्मचारी चयन मंडल और मप्र लोक सेवा आयोग सभी परीक्षाओं को समय पर कराने की तैयारी कर रहा है। पिछले साल की बची भर्ती परीक्षाओं के साथ ही अन्य भर्ती परीक्षाओं को जोड़कर आगामी साल का परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है।



