
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। सिंगरौली जिले का जयंत बस स्टैंड अब पूरी तरह वीरान हो चुका है। यात्री घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन बसें नहीं आईं। मजबूरी में लोग रोड पर ही बसों में चढ़ते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका हर समय बनी रहती है।
स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि बस स्टैंड के निर्माण का कोई फायदा नहीं हुआ। दिन प्रतिदिन यात्री बढ़ रहे हैं, लेकिन बसें नहीं, और चौराहे पर जाम आम बात बन गया है। प्रशासन की उदासीनता यात्रियों की जान को खतरे में डाल रही है।
जवाबदेह अधिकारियों, विशेषकर सीडीओ से अपील है कि जल्द से जल्द बस स्टैंड में नियमित बस सेवा और यात्री सुविधा सुनिश्चित करें, वरना हादसे अनियंत्रित हो सकते हैं।



