मथुरा

गोवर्धन में नजर उतारकर कराया गिरिराजजी को शयन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। गोवर्धन में गिरिराजजी सेवक मंडल आगरा के भक्तों ने फूल बंगला और 56 भोग महोत्सव के उपरांत देर रात अनूठा उत्सव मनाया। गिरिराज प्रभु दर्शन देकर थक गए होंगे, इसी भाव से भक्तों ने सुगंधित इत्र से प्रभु की मालिश की और फिर उनकी नजर उतारी। कार्ष्णि आश्रम पर आयोजित गरुण ध्वज रथ पर सवार गिरिराजजी के 56 भोग महोत्सव समापन के बाद रात को अनूठा उत्सव मनाया। सेवक मंडल के अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्याम सुंदर महेश्वरी, पवन कुमार अग्रवाल, मनीष गोयल, नीरज अग्रवाल ने सुगंधित इत्र लगाकर प्रभु की मालिश की। प्रभु के चरण और श्रीअंगों को धीमे धीमे दबाकर देर रात में उन्हें शयन कराया गया। पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि हम कई सेवायत सेवा में लगे रहे, फिर भी हमें थकान हो गई। प्रभु तो अकेले ही भक्तों का दरबार लगाकर मनोकामना पूरी करते रहे हैं। प्रभु की थकान मिटाने के लिए ही यह आयोजन किया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button