
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। देश की आधी आबादी को अधिकार दिलाने के लिए भाजपा ने देश में नारी शक्ति वंदन बिल को लोस में उतारा था। पीएम नरेंद्र मोदी इस बिल को लेकर गंभीर थे। इस बिल को लाकर देश की आधी आबादी की आवाज केा लोस व विस में रखे जाने के लिए बिल लाया गया था। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता सह दुमका के पूर्व सांसद सुनील साेरेन ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया। कहा कि कांग्रेस ने इस बिल का हमेशा विरोध किया। कांग्रेस हमेशा महिलाओं की आवाज को दबाने का काम करती हैं। बताया कि इस बिल को आने वाले लोस 2029 से लागू किया जाना था। कहा कि देश में पूरा विपक्ष इस बिल के खिलाफ हो गया। चाहे वह कांग्रेस हो या सपा अथवा टीएमसी। सबो ने इस बिल के खिलाफ मतदान किया तथा देश की आबादी के साथ अन्याय करने का काम किया।
बताया कि महिलाओं को उनका उचित अधिकार दिया जाना था। लेकिन इस मामले में महिलाओं के साथ उचित न्याय नहीं किया गया। उनको उनके अधिकार से वंचित करने का काम किया गया है। जो देश कभी भी माफ नहीं करेगा। पूरे मामले में कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है। जिसको पूरे देश ने देखा है। प्रेस वार्ता में महिला आयोग की पूर्व सदस्या ममता कुमारी, जिला महामंत्री संजीव टेकरीवाल, भाजपा नेता राजीव मेहता, अजीत सिंह, आशीष यादव, अनिल साहा आदि थे।



