बाराबंकी

वीर बाल दिवस: गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादे

बाराबंकी में बलिदान को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जनपद में वीर बाल दिवस से पूर्व बुधवार को श्री राम जानकी मंदिर में साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया।
इस मौके पर सरदार चरनजीत सिंह ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए चार साहिबजादों का बलिदान देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की सराहना करते हुए कहा कि इससे सिख गुरुओं का मान बढ़ा है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभात फेरी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम सिंह भुल्लन वर्मा, सरदार भूपेंदर सिंह, सरदार चरनजीत सिंह, कार्यक्रम संयोजक प्रमोद तिवारी, नवीन राठौर, राजेश वर्मा, सरदार सतनाम सिंह खालसा, सरदार प्रेमपाल सिंह, सूरज सिंह, गुरदीप सिद्दू, सरदार रणबीर सिंह, सरदार मनमीत सिंह, सरदार परमीत सिंह, सरदार सुरेंदर सिंह, नीता अवस्थी और रविनन खजांची सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button