आवेदन के आलोक पे कारवाई न हुई तो आजसू के द्वारा होगा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

बोकारो जिला के नावाडीह प्रखण्ड अंचल कार्यालय , नावाडीह थाना,पेक थाना में नावाडीह आजसू प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो ने नावाडीह क्षेत्र के अवैध कोयला तस्करी लेकर आवेदन सौंपा।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। नावाडीह प्रखण्ड के ऊपरघाट में अवैध कोयले का कार्य धड़ल्ले से चल रही है जहां तहां कोयले का भंडारा की जा रही है और बाहरी की मंडियों में भेजा जा रहा है साथ ही पलामू पंचायत के रामाहरिया फैक्ट्री में अवैध कोयले की खरीदारी की जा रही ही साथ ही चिमनी पे पोड़ा लगाने के जगह ज़मीन में पोड़ा लगा कर क्षेत्र पे वातावरण प्रदूषित किया जा रहा है जिससे क्षेत्र के लोग को आने वाले दिनों पे अनेकों बीमारियां का सामना करना पड़ सकता है।
मौके पे सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में ही क्षेत्र में अवैध कार्य को लेकर आवेदन दिया जा चुका है। रामाहरिया कॉल फैक्ट्री के 200 मीटर के सामने सरकारी नव प्राथमिक विद्यालय गीदरपटका चल रहा है इसके बावजूद नावाडीह अंचल अधिकारी कोई संज्ञान नहीं ले रहे है । चिरूडीह के रूबी कॉल फैक्ट्री में भी रात्री के अंधेले में अवैध कोयला की खरीदारी की जा रही है। धड़ल्ले से अवैध कार्य हो रही है और प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है।
7 दिनों के अंदर प्रशासन कानूनी कार्रवाई नहीं की तो ज़ोरदार आंदोलन किया जाएगा ऊपरघाट के मां तारा कॉल फैक्ट्री में भी अवैध कोयला की बिक्री की जा रही है । जिसका जवाब देह प्रशासन की होगी।
मौके पे प्रखंड उपाध्यक्ष महेंद्र महतो, विजय महतो, जगरनाथ महतो, परमेश्वर महतो, बिक्की शर्मा, दीपक कुमार महतो, चिंतामणि महतो, परमेश्वर महतो, बासुदेव प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र साव, उपस्थित थे।



