
मीनू बिजारणिया ने पाया दूसरा स्थान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सीकर : सामाजिक कार्यों में अग्रणीय संस्था सेवार्थ फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 25 दिसंबर को तुलसी पूजन और वितरण दिवस के रूप में मनाया गया इस मौके पर एक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया । प्रतिभागियों को तुलसी का वितरण किया गया संस्था सदस्य समाजसेवी आशा शर्मा ने बताया कि संस्था 2020 से इसका ऑफलाइन और ऑनलाइन आयोजन कर रही है । ऑफलाइन संस्था के मुख्य कार्यालय पिपराली रोड पर किया जाता है जिसके विजेता सुधा चौधरी और दूसरे स्थान पर मीनू बिजारणिया रही। ऑनलाइन प्रतियोगिता का परिणाम 1 जनवरी को घोषित होगा। इसमें सभी ने तुलसी का पूजन किया इस अवसर पर सदस्य मनोहर कंवर नीता देवी गीता निठारवाल उपस्थित रही



