बरेली

राजश्री कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रिठौरा स्थित राजश्री कॉलेज ऑफ फार्मेसी में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नवीन शैक्षणिक सत्र 2025 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक अवसर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बरेली जनपद की औषधि निरीक्षक  उर्मिला वर्मा, संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल, सचिव  राकेश कुमार अग्रवाल एवं प्रबंध निदेशक रोहन बंसल ने मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन के साथ किया, जो ज्ञान, सेवा एवं मानवता के पथ पर अग्रसर होने का प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में नकली दवाओं के प्रयोग पर अंकुश लगाने को आवश्यक बताया। संस्थान के चेयरमैन  राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों को अपने अमूल्य शब्दों से प्रेरित करते हुए चिकित्सा क्षेत्र के आधारभूत भाग औषधि विनिर्माण से लेकर आमजन तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए छात्रो को आगे आने के लिए आह्वान किया। उन्होंने फार्मेसी क्षेत्र में सेवा, समर्पण और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को मानव सेवा को अपना सर्वोच्च कर्तव्य मानने की सीख दी। समारोह का समापन पेशे के प्रति निष्ठा स्वरूप शपथ ग्रहण के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
संस्थान के डीन एकेडमिक डॉ. साकेत अग्रवाल, प्रिंसिपल डाॅ सुचेता, शिक्षकगणों मिस वैशाली भारद्वाज, हदयकांत अवस्थी, रजनी गंगवार, अफसर अली, हिमांशी, शुभम, रविन्द्र कुमार, अर्पित देवल का सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button