खैरथल
जयपुर में किसान पंचायत खैरथल जिले से सैकड़ों किसान पहुंचे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल: जयपुर मे हुई किसान पंचायत में हजारो किसान ने अपनी मांगो को लेकर प्रर्दशन किया खैरथल जिले से ही बड़ी संख्या मे किसान,युवा किसान पंचायत के पदाधिकारी कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे खैरथल के युवा किसान पंचायत के जिलाध्यक्ष कृष्ण चौधरी और खैरथल शहर अध्यक्ष हेमंत गुर्जर ने बताया प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हजारों की संख्या में किसान जयपुर के 22 गोदाम पर एकत्रित हुए हैं। किसान महापंचायत के माध्यम से अन्नदाता ने प्रमुख मांगों जैसे- एमएसपी (MSP) पर गारंटी कानून, कृषि भूमि की सुरक्षा, खेतों के लिए पानी की उपलब्धता और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर किया।
