रामपुर शाहबाद

रामपुर शाहाबाद चौड़ीकरण मार्ग में कटान के बीच रोड पर गिरा पेड़ घंटों रहा जाम दो एंबुलेंस फैंसी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। शाहाबाद से रामपुर मार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है चौड़ीकरण में सड़क के किनारे लगे पेड़ों को तेजी काटा जा रहा है सुबह लगभग 11:00 बजे लेबर साइड पर लगे पेड़ों को काटने का कार्य कर रही थी एक विशाल पेड़ रोड पर मजदूरो ने गिरा दिया उसको कटाई चटाई करने में काफी समय लग गया इस दौरान दोनों और से काफी लंबे जाम की कतार लग गई जिसमें दोनों ओर से एक-एक एंबुलेंस भी पूरे समय तक खड़ी रही मजदूर ने बड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को रोड से हटाया और मौके पर मौजूद लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया जिसमें छोटे बड़े वाहन के बड़ी तादाद में जाम में फस गए lदिलचस्प बात यह है कि पेड़ काटने के दौरान ना ही वहां पर वन विभाग की ओर से कोई कर्मचारी तक मौजूद नहीं था और ना ही पी डब्लू डी की तरफ से कोई भी मौजूद नहीं था सिर्फ मजदूर ने ही काम को अंजाम दिया l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button