हापुड़

हापुड़ बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित..

2 जनवरी से शुरू होंगे नामांकन...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

9 जनवरी को होगा मतदान, 10 जनवरी को मतगणना….

हापुड – जिला एवं सत्र न्यायालय के हापुड़ बार एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी के चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। बार के मुख्य चुनाव अधिकारी एड. संदीप कुमार त्यागी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 2 जनवरी 2026 से शुरू होगी जबकि मतदान 9 जनवरी को होगा और मतगणना 10 जनवरी को करी जाएगी।

बार के घोषित कार्यक्रम के अनुसार , अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 2 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होकर 3 जनवरी की शाम 4 बजे तक चलेगी । जबकि 3 जनवरी को शाम 4 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी । उम्मीदवार 5 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे । टेंडर वोटिंग 8 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगा । जबकि मतदान 9 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद, 10 जनवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

बार असोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी एड. संदीप कुमार त्यागी के साथ सहायक चुनाव अधिकारी एड. सूरज कुमार और आदिल चौधरी ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी है । चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद हापुड़ जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button