सर्वोकॉन कंपनी से तीन दिन पूर्व चोरी हुए 700 किलोग्राम तांबा को पुलिस ने बरामद कर 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया…

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
हापुड (यूपी) – जनपद हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सर्वोकॉन कंपनी से तीन दिन पूर्व चोर 700 किलोग्राम तांबा चोरी कर फरार हो गए । कंपनी में हुई चोरी की घटना से उद्यमियों में गहरी नाराजगी व्याप्त की थी। पुलिस ने आज इस चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी किया गया तांबा बरामद किया गया है। साथ ही दो अवैध तमंचे, घटना में प्रयुक्त टैक्टर ट्राली को भी बरामद किया है।
आपको बता दें कि थाना धौलाना क्षेत्र में स्थित सर्वोकोन फैक्ट्री से चोरों ने कॉपर का तार चोरी किया था। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर मुकदमा पंजीकृत किया और सीसीटीवी के आधार पर मामले में छानबीन शुरू की। पुलिस ने शुक्रवार को मामले में लिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को पूठी मोड़ के पास से दबोचा है। घटना में आरोपी हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जिनमें से मुस्ताक के खिलाफ सात, शमशाद के खिलाफ तीन, आसिफ के खिलाफ तीन, उस्मान के खिलाफ चार और अनुज के खिलाफ दो मुकदमे पंजीकृत हैं।जिनके कब्जे से 618 किलोग्राम कॉपर तार व चोरी का माल बेचकर 7500/- रुपये, घटना में प्रयुक्त टैक्टर ट्राली व अवैध असलाहे बरामद हुआ है।
हापुड के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणधीन कंपनी से तांबा चोरी होने की घटना सामने आई थी । धौलाना पुलिस ने घटना का अनावरण करते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी हुआ माल भी बरामद हुआ है । सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है ।



