विराट हिंदू सम्मेलन के लिए निठार में बैठक का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
भरतपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के चलते हुए विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन हेतु ग्राम निठार में हिंदू समाज की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख श्री बालचंद जी का पाथेय मिला, बैठक में सर्व समाज के बंधु एवं संघ के कार्यकर्ता उपस्थित हुए सभी ने हिंदू सम्मेलन के आयोजन हेतु विस्तार से चर्चा की एवं चर्चा के दौरान सम्मेलन के आयोजन हेतु समिति का गठन किया गया सभी बंधुओं की सहमति से आयोजन मंडल की संयोजक अध्यक्ष के रूप में श्री मुकेश चंद्र जांगिड़ को चुना गया सह संयोजक के रूप में श्री ओम कुमार जी ,सत्येंद्र जी मीणा एवं प्रेम नारायण जी जांगिड़ को चुना गया इस अवसर पर सर्व समाज से विराट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया इस मौके पर संघ के कार्यकर्ता उपखंड कार्यवाह बल्लभगढ़ श्री वीरेंद्र जी निठार मंडल के मंडल कार्यवाह श्री राहुल जी योगी शाखा कार्यबाह आनंद भूषण जी गॉड सह उपखंड कार्यवाह पंकज कुमार एवं निठार मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी सातों गांव से स्वयंसेवक बंधु उपस्थित हुए जिसमें तरगंवा से श्री भूपेंद्र जी गड़ी ब्राह्मण से श्री अनिल कुमार जी,श्री विशेष जी गोविंद जी रामवीर जी आदि स्वयंसेवकों ने अपने विचार प्रस्तुत किया और कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 1 फरवरी 2026 को सुनिश्चित किया गया आयोजन समिति की अगली बैठक 16/1/2026को रखी जाएगी।


