भरत पुर

बयाना क्षेत्र में लेपर्ड का मूवमेंट , सरसों के खेत की पाल के पास बैठा दिखा, ट्रैक्टर देखकर मौके से भागा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भरतपुर : भरतपुर जिले के बयाना में स्थित बंध बारैठा वन्यजीव क्षेत्र में एक बार फिर लेपर्ड की मूवमेंट देखी गई है। बयाना के कोट गांव निवासी श्यामवीर गुर्जर सोमवार सुबह ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहे थे। इस दौरान परौआ और कोडपुरा गांव के बीच एक सरसों के खेत की पाल के पास लेपर्ड बैठा दिखाई दिया।

इस पर श्यामवीर ने लेपर्ड का वीडियो बना लिया। थोड़ी देकर लेपर्ड ट्रैक्टर की ओर देखता रहा। इसके बाद मौके से निकल गया। वहीं वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने जल्द से जल्द लेपर्ड को रेस्क्यू करने की मांग की है।
ग्रामीण बोले-डांग क्षेत्र में बढ़ रही मूवमेंट

ग्रामीणों ने बताया- पिछले कई दिनों से डांग क्षेत्र में पैंथर का मूवमेंट लगातार जारी है। खेतों और सड़क के आसपास पैंथर के दिखने से किसान और राहगीर भयभीत हैं। विशेषकर शाम और रात के समय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।

वन विभाग ने सतर्कता बरतने की अपील सी

वन विभाग के अधिकारियों ने लेपर्ड की मौजूदगी के मद्देनजर आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक रूप से अकेले खेतों में न जाएं, रात के समय बाहर निकलने से बचें और मवेशियों को खुले में न छोड़ें।

मूवमेंट की जानकारी जुटा रहा वन विभाग

बंध बारैठा वन्यजीव अभ्यारण्य रेंज के रेंजर जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभ्यारण्य क्षेत्र में आमतौर पर तीन से चार लेपर्ड का मूवमेंट रहता है। यदि लेपर्ड खेतों की ओर आ रहा है, तो इसकी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि शाम के समय मौके पर विभागीय टीम भेजकर निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button